सहरसा में पत्नी से हुआ झगड़ा तो हैवान ने 4 साल की बेटी को मार कर नदी में फेंका

सहरसा में एक पिता ने अपनी चार साल की बेटी को पटक कर मार डाला और नदी में फेंक दिया. घटना सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र के सरौनी मधेपुरा के मधेपुरा गांव की है. बच्ची की हत्या मंगलवार को हुई थी.

सहरसा. सहरसा में एक पिता ने अपनी चार साल की बेटी को पटक कर मार डाला और नदी में फेंक दिया. घटना सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र के सरौनी मधेपुरा के मधेपुरा गांव की है. बच्ची की हत्या मंगलवार को हुई थी. मंगलवार की रात पति पत्नी के विवाद में पिता ने अपनी ही बच्ची जिसकी उम्र चार साल बतायी जा रही है उसको पटक कर मार डाला और शव को से नदी में फेंक दिया. बच्ची के शव को बरामद करने के लिए रविवार की रात में ही पुलिस लग गयी. आरोपी पिता के निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है.

मारपीट के बाद पत्नी चली गयी थी मायके 

बताया जाता है कि बीते मंगलवार की रात राजकुमार सहनी पति और पत्नी के बीच बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना आगे बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी को लाठी डंडे से जमकर पीटा. इसके बाद बा पत्नी घर छोड़कर किसी पड़ोसी के के पास चली गई. फिर सुबह होते ही मायका चली गई. इसके बाद पिता राजकुमार सहनी ने चार साल की बेटी तनुजा को पटक कर हत्या कर दी. शव को बोरे में बंद करके नदी में फेंक दिया. जब ननिहाल के लोग बच्ची को खोजने पहुंचे, ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी कि बच्ची पांच दिनों से गायब है.

पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया

प्रमिला देवी ने थाना को इसकी जानकारी दी. सूचनानुसार बसनही पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस रविवार की देर रात शव को बरामद करने की कार्रवाई में जुट गई. आरोपी राजकुमार सहनी ने बताया कि पति पत्नी में झगड़ा हुआ था. इसी विवाद को लेकर बेटी तनुजा की हत्या कर बसनही थाना क्षेत्र के झिटकिया धार में फेंक दिया.

बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है 

बसनही थानाअध्यक्ष अविनाश कुमार ने इस घटना को लेकर बताया कि मामले की जानकारी मिली है. आरोपी राजकुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया की झिटकिया धार के पास मिट्टी में दफनाया हुआ है. उसी आरोपी के निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है. पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >