प्रेम की मिसाल बनी बिहार की ये शादी, समाज का मिला साथ तो राधा-कृष्ण मंदिर में लिए सात फेरे

Bihar News: रोहतास के दिनारा में एक प्रेम कहानी ने समाज की सकारात्मक सोच से खूबसूरत अंजाम पाया. परिवार और समाज के सहयोग से प्रेमी मोनू यादव और विभा का विवाह सासाराम के राधा-कृष्ण मंदिर में संपन्न हुआ. जहां अक्सर प्रेम विवाह में समाज रुकावट बनता है, वहीं इस कहानी में लोगों ने आगे बढ़कर दोनों का साथ दिया.

Bihar News: बिहार के रोहतास के दिनारा में एक प्रेम कहानी का सुखद अंत हुआ. जब समाज ने प्रेमी युगल का साथ देते हुए उनकी शादी करवा दी. डिहरा, दिनारा के रहने वाले मोनू यादव उर्फ श्याम नारायण और बिगन डिहरा, नरवर पंचायत की निवासी विभा ने पढ़ाई-लिखाई के दौरान एक-दूसरे को चाहा और एक साल तक अपने रिश्ते को निभाते रहे.

समाज बना सहारा, परिवारों की सहमति से बना रिश्ता

छिप-छिपकर मिलने वाले इस जोड़े को जब परिवार वालों ने साथ देख लिया, तो प्रेम कहानी गांव में चर्चा का विषय बन गई. लड़की के परिजन समाज में बदनामी को लेकर चिंतित हो गए और उन्होंने कोचस पंचायत के पूर्व मुखिया लाल साहब सिंह यादव और समाजसेवी तेज प्रताप यादव से मदद मांगी.

समाज की मदद से दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई. शुरुआत में प्रेमी पक्ष विवाह को लेकर अनबन कर रहा था. लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से सहमति बन गई. अंततः, दोनों की शादी सासाराम के राधा-कृष्ण मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से करवाई गई.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन

प्रेम की मिसाल बनी शादी, गांव वालों ने दिया आशीर्वाद

चूंकि दोनों एक ही जाति से थे, इसलिए विवाह में कोई सामाजिक बाधा भी नहीं आई. शादी के बाद प्रेमी जोड़ा बेहद खुश दिखा और उन्होंने गांववालों का आभार जताया. मोनू यादव ने कहा, “हमारे प्रेम की राह आसान नहीं थी, लेकिन समाज ने हमारा साथ दिया, जिससे हम जीवनभर के साथी बन सके.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >