रोहतास में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौटे सभी कर्मी

जिले के चेनारी में हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मी दूसरे दिन भी नियमित रूप से कार्य पर लौट आए. मंगलवार सुबह से ही सफाई कर्मियों ने बाजार, मुख्य सड़कों और विभिन्न मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया.

Rohtas News: (संदेश जायसवाल) जिले के चेनारी में हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मी दूसरे दिन भी नियमित रूप से कार्य पर लौट आए. मंगलवार सुबह से ही सफाई कर्मियों ने बाजार, मुख्य सड़कों और विभिन्न मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया. कई दिनों से जमा कचरे को हटाने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास तेज हो गया है.

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को जल्द पूरी तरह सामान्य कर दिया जाएगा. वहीं सफाई कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. सफाई कर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर नगर पंचायत अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा.

आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौटे कर्मी

आश्वासन मिलने के बाद मंगलवार सुबह से सभी सफाई कर्मी अपने कार्य में जुट गए हैं. अधिकारियों ने सफाई कर्मियों से नियमित रूप से कार्य जारी रखने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की है. बता दें कि कई दिनों से सफाई कर्मी हड़ताल पर थे जिसके कारण सड़कों पर कचरों का ढेर इक्ठ्ठा हो गया था. अब सफाईकर्मियों समय से पहुंचकर काम में जुट गए हैं.

Also Read: छपरा में 6 खाद दुकानों का लाइसेंस रद्द, 22 को शो कॉज, जानिए क्यों हो रही कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >