चेनारी सशक्त स्थायी समिति चुनाव में मुन्ना पांडे का दबदबा, ज्योति और प्रियंका ने भी दर्ज की शानदार जीत

Rohtas News: रोहतास जिले के चेनारी नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव शुक्रवार को मनरेगा भवन सभागार में संपन्न हुआ. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच हुए इस चुनाव में मुन्ना पांडे, ज्योति कुमारी और प्रियंका कुमारी ने शानदार जीत दर्ज की है.

Rohtas News (संदेश जायसवाल) : प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित मनरेगा भवन के सभागार में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. चुनाव को लेकर सुबह से ही नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गहमागहमी बनी रही. मतदान की यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ प्रशासनिक निगरानी में करायी गयी. सशक्त समिति के इस चुनाव में वार्ड संख्या 2 के पार्षद मुन्ना पांडे ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. वहीं ज्योति और प्रियंका ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए विजय का परचम लहराया.

शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर तैनात थे पुलिस बल

चुनाव परिणाम और जीत के आंकड़ों पर नजर डालें तो मतदान के बाद घोषित परिणामों में मुन्ना पांडे को कुल 14 मतों में से 8 मत, प्रियंका कुमारी को 8 मत और ज्योति कुमारी को सबसे अधिक 11 मत प्राप्त हुए. वहीं, विपक्ष में खड़े इश्तियाक बेग को 4 मत, दयाशंकर चौधरी को 4 मत और विकास कुमार को 7 मतों से ही संतोष करना पड़ा. इस प्रकार मुन्ना पांडे, प्रियंका कुमारी और ज्योति कुमारी सशक्त स्थायी समिति के नये सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए. निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर अशोक कुमार ने बताया कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की मुस्तैदी रही, जिससे चुनाव निष्पक्ष तरीके से पूरा कराया जा सका.

शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों ने मनाया जश्न

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपे गये और पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. प्रमाण पत्र लेकर बाहर निकलते ही समर्थकों ने विजेताओं को फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया. जीत के बाद मुन्ना पांडे ने कहा कि जनता और प्रतिनिधियों ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा. वहीं ज्योति और प्रियंका ने भी नगर क्षेत्र के विकास, सफाई, पेयजल और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया.

Also Read: दिल्ली दौरे से लौटे CM सम्राट चौधरी, पटना पहुंचते ही नीतीश कुमार से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बातचीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >