रोहतास के काराकाट में हथियार के बल पर लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीनी नकदी और मोटरसाइकिल

Rohtas News: रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने कुरूर बाजार के समीप एक व्यवसायी से हथियार के बल पर 20 हजार रुपये और मोटरसाइकिल लूट ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुटी है.

Rohtas News (अशोक कुमार): रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरूर बाजार के समीप मंगलवार शाम बेखौफ अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यवसायी को हथियार के बल पर रोककर उनसे नगदी, मोबाइल और उनकी मोटरसाइकिल लूट ली और मौके से फरार हो गए.

वसूली कर लौट रहे थे पीड़ित

पीड़ित की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी रंजन कुमार सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रंजन कुमार विभिन्न दुकानों से तगादा और वसूली कर शाम करीब 5 बजे बाइक से वापस बिक्रमगंज लौट रहे थे. इसी दौरान कुरूर बाजार से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया.

हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे”

पीड़ित ने बताया कि अपराधियों ने उनके पास पहुँचते ही हथियार भिड़ा दिया और जान से मारने की धमकी दी. बदमाशों ने कहा, अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे. इसके बाद अपराधियों ने उनसे 20 हजार रुपये नगद, उनका मोबाइल और उनकी पैशन प्रो बाइक लूट ली और फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने कुरूर बाजार पहुँचकर पुलिस को सूचना दी. डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक अपराधी भागने में सफल रहे थे.

थानाध्यक्ष विवेक कुमार का कहना है कि  “लूट की घटना की जानकारी मिली है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.”

Read more: Amritsar-Kolkata Corridor: किसानों का हंगामा, 5 हिरासत में, जानें क्या है मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

बिहार के रहने वाले आदित्य कुमार रवि को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। वे साहित्य, ग़ज़ल और कविता से गहरा लगाव रखते हैं। किताबों के साथ-साथ वे खेल के भी शौकीन हैं और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं। फुर्सत के समय में उन्हें फ़िल्में देखना पसंद है। राजनीति को वे बहुत करीब से देखते और समझते हैं, इसलिए वे खुद को राजनीति का एक समर्पित छात्र मानते हैं। पत्रकारिता आदित्य का जुनून है और वे ज़मीन से जुड़ी खबरों को सामने लाने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग करना पसंद करते हैं। उन्हें खास तौर पर गहराई से की जाने वाली खोजी खबरों और आंकड़ों पर आधारित डेटा स्टोरीज पर काम करना अच्छा लगता है। इसके अलावा, उन्हें न्यूज़ एंकरिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन का भी व्यावहारिक ज्ञान है। आदित्य के पास 'दैनिक भास्कर' के साथ काम करने का अनुभव है। फिलहाल, वे 'प्रभात खबर' में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं, जहाँ फील्ड से आने वाली खबरों को संवारने और उन्हें वेबसाइट पर पाठकों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी वे बखूबी निभाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >