रोहतास में खड़ी ट्रक से टकराई तीर्थयात्रियों से भरी बस, राजस्थान के तीन लोगों की मौत, 15 घायल

Bihar Road Accident: रोहतास में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एनएच 2 पर खड़ी ट्रक में बस टकराने से राजस्थान के तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि महिला-पुरुष समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना रोहतास जिले के चेनारी शिवसागर थाना क्षेत्र के खुर्माबाद के पास की बताई जा रही है.

Bihar Road Accident: अमोद सिंह, सासाराम रोहतास में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एनएच 2 पर खड़ी ट्रक में बस टकराने से राजस्थान के तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि महिला-पुरुष समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना रोहतास जिले के चेनारी शिवसागर थाना क्षेत्र के खुर्माबाद के पास की बताई जा रही है. मौके पर पहुंचे एनएचआई एंबुलेंस नर्सिंग स्टाफ द्वारा घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम लाया गया. वहीं तीनों शवों को भी सदर अस्पताल लाया गया है. जहां पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

राजस्थान के जलावर से गया आ रहे थी यात्री

बस पर सवार यात्री ने बताया कि राजस्थान के जलावर जिले के कोटरा से बस पर सवार होकर लोग बिहार के गया में पिंडदान करने के लिए जा रहे थे. तभी रोहतास जिले में एनएच दो पर खुर्माबाद के पास खड़ी ट्रक में पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बस में सवार तीन लोगों की मौके पर हीं मौत हो गई. जबकि महिला पुरुष समेत 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Also Read: बिहार में 24 घंटे में टूटे 7 तटबंध, 50 से अधिक सड़कें ध्वस्त, प्रशासन अलर्ट

मृतकों की हुई पहचान

बस में सवार सभी लोग राजस्थान के बताए गए हैं. सभी तीर्थयात्री राजस्थान से गया अपनी पुरखों का पिंडदान करने के लिए आ रहे थे. तभी यह दुर्घटना रोहतास में हो गई. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान गोरर्धन सिंह, बालू सिंह तथा राजेन्द्र सिंह के रूप में की गई है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >