Video: बिहार में महिला के प्यार में पागल प्रेमी चढ़ा टावर पर, घंटों खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में महिला के प्यार में पागल युवक शोले फिल्म के वीरू की तरह टावर पर चढ़ गया. इस दौरान घंटों ड्रामा हुआ. परिजनों की तरफ से माइकिंग कर युवक से उतरने की अपील की जा रही है. साथ ही स्थानीय थाना और डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची. इससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा.

Bihar News: सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखने के बाद आपको हंसी तो आती ही है, साथ ही दिमाग में एक सवाल और आता है कि आखिर आज के समय में लोगों को हो क्या गया है! जो इतनी अजीबोगरीब हरकत करने लगे हैं. एक ऐसा ही वीडियो रोहताल जिले का वायरल हो रहा, जिसमें देखा गया कि महिला के प्यार में प्रेमी शोले फिल्म का वीरू बन गया और टावर पर चढ़ गया.

लोगों की जुटी भारी भीड़

पूरा मामला जिले के इंद्रपुरी थाना इलाके के सुजानपुर गांव से जुड़ा है. जहां 21 साल का प्रीतम कुमार टावर पर चढ़ गया. देखते ही देखते इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लोगों द्वारा किसी तरह युवक को नीचे उतारने के लिए मान-मनौव्वल किया गया. परिजनों की तरफ से माइकिंग कर युवक से नीचे उतरने की अपील भी की गई.

घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. जानकारी के मुताबिक, युवक जिस लड़की को चाहता था, उसकी 6 महीने पहले शादी हो गई थी. जिसे बुलाने की जिद पर वह अड़ा था. युवक को टावर से उतारने के लिए मौके पर स्थानीय थाना और डायल 112 की पुलिस भी पहुंची.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में सितंबर के पहले 10 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >