नक्सलियों के बंद को लेकर पुलिस अलर्ट

सासाराम नगर : भाकपा माओवादी द्वारा प्रदेश में 28 व 29 मई को बंद की घोषणा को लेकर रोहतास पुलिस अलर्ट पर है. कैमूर पहाड़ी व सोन नद से लगे रास्तों पर सीआरपीएफ के सहयोग से पुलिस नजर रख रही है. सीआरपीएफ के जवान बाइक से पहाड़ व जंगली रास्तों पर गश्त लगा रहे हैं. […]

सासाराम नगर : भाकपा माओवादी द्वारा प्रदेश में 28 व 29 मई को बंद की घोषणा को लेकर रोहतास पुलिस अलर्ट पर है. कैमूर पहाड़ी व सोन नद से लगे रास्तों पर सीआरपीएफ के सहयोग से पुलिस नजर रख रही है. सीआरपीएफ के जवान बाइक से पहाड़ व जंगली रास्तों पर गश्त लगा रहे हैं.
गौरतलब है कि मुंगेर व्यवहार न्यायालय द्वारा 25 मई को पांच नक्सलियों को फांसी की सजा सुनायी गयी थी. इसके विरोध में नक्सलियों ने शनिवार को एक पत्र जारी कर 28 व 29 मई को बंद का एलान किया है. नक्सलियों द्वारा बंद का एलान मुंगेर, लखीसराय, जमूई, भागलपुर व बांका जिले में किया गया है. इसके मद्देनजर पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है.
जारादाग नक्सलियों का सेफ जोन: नौहट्टा. थाना क्षेत्र अंतर्गत जारादाग को रोहतास का कश्मीर कहा जाता है. जानकार बताते हैं कि इस क्षेत्र की भौगोलिक बनावट कश्मीर की वादियों की तरह है. ऊंचे पहाड़ घने जंगल व तीन सौ मीटर की दूरी पर सोन नदी. जारादाग में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश व तीस किलोमीटर की दूरी पर मध्यप्रदेश की सीमा जुड़ती है. घने जंगल व पहाड़ी घाटी में वनवासी भी जाने से कतराते हैं. कहा जाता है कि इस जंगल में अगर कोई रास्ता भटक जाएं, तो वापसी मुश्किल से होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >