पहले मैच में मुगलसराय ने सासाराम को हराया

श्रीराम ट्रॉफी के लिए टूर्नामेंट का दूसरा दिन सासाराम सदर : श्री बजरंग क्लब मुरादाबाद द्वारा आयोजित श्रीराम ट्रॉफी के दूसरे दिन पहला मैच न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब सासाराम व डीएवी स्पोर्टिंग क्लब मुगलसराय के बीच मैच खेला गया. इसमें डीएवी स्पोर्टिंग क्लब मुगलसराय ने न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब सासाराम को 25 रनों से शानदार […]

श्रीराम ट्रॉफी के लिए टूर्नामेंट का दूसरा दिन
सासाराम सदर : श्री बजरंग क्लब मुरादाबाद द्वारा आयोजित श्रीराम ट्रॉफी के दूसरे दिन पहला मैच न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब सासाराम व डीएवी स्पोर्टिंग क्लब मुगलसराय के बीच मैच खेला गया. इसमें डीएवी स्पोर्टिंग क्लब मुगलसराय ने न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब सासाराम को 25 रनों से शानदार जीत हासिल की. डीएवी स्पोर्टिंग क्लब मुगलसराय से टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 95 रन बनाये जबकि न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब सासाराम 70 रनों पर ही सिमट गयी.
वहीं, टूर्नामेंट का दूसरा मैच मां भगवती क्रिकेट क्लब सासाराम व अंसारी स्पोर्टिंग क्लब मुगलसराय के बीच खेला गया. इसमें मां भगवती क्रिकेट क्लब सासाराम ने अंसारी क्लब मुगलसराय को करारा जवाब दिया. मैच में अंसारी क्लब की टीम मात्र 53 रन ही बना पायी. मां भगवती क्रिकेट क्लब ने यह लक्ष्य महज पांच ओवरों में ही हासिल कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >