अवैध बैनर व पोस्टरों से बिगड़ी शहर की सूरत

डेहरी सदर : शहर में इन दिनों अवैध रंग बिरंगे बैनर व पोस्टर लगाये गये हैं. इससे शहर की खूबसूरती पर बट्टा लगा रहा है. जहां-तहां अवैध ढंग से टांगे गये बैनरों व पोस्टरों को नगर पर्षद की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इससे नगर पर्षद को लाखों के राजस्व का नुकसान […]

डेहरी सदर : शहर में इन दिनों अवैध रंग बिरंगे बैनर व पोस्टर लगाये गये हैं. इससे शहर की खूबसूरती पर बट्टा लगा रहा है. जहां-तहां अवैध ढंग से टांगे गये बैनरों व पोस्टरों को नगर पर्षद की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इससे नगर पर्षद को लाखों के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है. शहर के बिजली टेलीफोन के पोल, सार्वजनिक स्थानों व सूचना बोर्ड आदि पर बैनर व पोस्टर चिपका दिया जाता है. लेकिन कोई बोलने वाला नहीं है. हालांकि, स्थानीय अधिकारी कार्रवाई करने की बात तो करते हैं, लेकिन कार्रवाई का आदेश फाइलों तक ही सिमट कर रह जाता है.

यहां लगे हैं होर्डिंग्स

शहर के अांबेडकर चौक, गांधी चौक, तारबंगला मोड़, स्टेशन रोड आदि जगहों सहित सड़क किनारे बिजली व टेलीफोन के पोल व सार्वजनिक स्थानों पर अवैध ढंग से बैनर व पोस्टर लगाये गये हैं. नगर पर्षद प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण अवैध तरीके से बैनर व पोस्टर लगाने वालों का मनोबल बढ़ा है. इसके कारण जहां-तहां होर्डिंग्स लगाये जा रहे हैं.

होती है परेशानी : टेलीफोन व बिजली पोल पर होर्डिंग टांग दिये जाने से खराबी आने पर उसे दूर करने के लिए उक्त पोल पर चढ़ने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पड़ता है. कभी-कभी तो कर्मी खराबी को बिना दुरूस्त किये वापस चले जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >