पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नहीं दाखिल किया परचा

एक प्रत्याशी पहुंचा नामांकन करने, लेकिन समय खत्म होने के कारण नहीं दाखिल कर सका परचा सासाराम कार्यालय : नगर पर्षद के वार्ड चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन बुधवार को एक भी परचा दाखिल नहीं हुआ. पहले दिन करीब डेढ़ सौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल […]

एक प्रत्याशी पहुंचा नामांकन करने, लेकिन समय खत्म होने के कारण नहीं दाखिल कर सका परचा
सासाराम कार्यालय : नगर पर्षद के वार्ड चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन बुधवार को एक भी परचा दाखिल नहीं हुआ. पहले दिन करीब डेढ़ सौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया. नामांकन पत्रों की बिक्री डेढ़ सौ के करीब हुई है.
एक अभ्यर्थी का समय समाप्ति के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जा सका. हालांकि इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की. सूत्र बताते हैं कि अभ्यर्थी अपने समर्थक व प्रस्तावक के साथ अनुमंडल कार्यालय में करीब दो घंटों तक बैठे रहे. बाद में उसे समय समाप्त होने की बात कर टाल दिया गया.
इसको लेकर थोड़ी गरमा-गरम बहस भी हुई. अनुमंडल कार्यालय में दिनभर गहमागहमी रही. वहीं, नगर पर्षद कार्यालय में नो ड्यूज के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. कचहरी परिसर में नामांकन पत्र की तैयारी को लेकर अधिवक्ताओं के पास लोगों का आना जाना लगा रहा. जानकारों की मानें, तो गुरुवार को कुछ नामांकन पत्र दाखिल हो सकता है. अधिकांश नामांकन पत्र सोमवार से भरे जाने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >