अवैध महुआ शराब के ठिकाने ध्वस्त

सासाराम : बड्डी थाना क्षेत्र के चिलबिलिया गांव में रविवार को शाम सूचना पर पुलिस ने एक शराब ठिकाने पर धावा बोल उसे ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने वहां से 30 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया. थानाध्यक्ष दीपक झा ने बताया कि सूचना पर कारवाई की गयी. उनके ठिकाने को ध्वस्त कर शराब बनाने […]

सासाराम : बड्डी थाना क्षेत्र के चिलबिलिया गांव में रविवार को शाम सूचना पर पुलिस ने एक शराब ठिकाने पर धावा बोल उसे ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने वहां से 30 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया. थानाध्यक्ष दीपक झा ने बताया कि सूचना पर कारवाई की गयी. उनके ठिकाने को ध्वस्त कर शराब बनाने के उपकरण महुआ व जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. हालांकि धंधेबाज भाग निकले. सभी धंधेबाज चिह्नित कर लिये गये हैं. उनके नाम शंकर पाल, सुकर पासी, बली बिंद, राम प्रकाश,नंदलाल बिंद, राजू बिंद, सोहन बिंद शामिल हैं. इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >