सासाराम में सिख मिशनरी केंद्र खोलने की मांग की

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जत्थेदार ज्ञानी गुरुबचन सिंह को भेंट किया शिरोपा सासाराम कार्यालय : श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर पटना में आयोजित महासमागम में शामिल होने के लिए पंजाब से आये श्रीअकाल तख्त शिरोमणि के जत्थेदार ज्ञानी गुरुबचन सिंह सोमवार की रात सासाराम के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चाचा […]

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जत्थेदार ज्ञानी गुरुबचन सिंह को भेंट किया शिरोपा

सासाराम कार्यालय : श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर पटना में आयोजित महासमागम में शामिल होने के लिए पंजाब से आये श्रीअकाल तख्त शिरोमणि के जत्थेदार ज्ञानी गुरुबचन सिंह सोमवार की रात सासाराम के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल पहुंचे. यहां उनका स्वागत किया गया. गुरुद्वारे में दर्शन करने के बाद मंगलवार की सुबह जत्थेदार अपनी टीम के साथ पटना रवाना हो गये़ उन्होंने ऐतिहासिक चाचा फग्गुमल गुरुद्वारे में नौवें गुरु गुरुतेग बहादुर जी द्वारा लगाये बेर साहेब, स्नान की पवित्र पत्थर की चौकी, संत चाचा फग्गुमल साहेब की खड़ाऊं, जपमाला आदि का दर्शन किया.
इस अवसर पर गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन हुआ. गुरुद्वारे के जत्थेदार सरदार सर्वजीत सिंह खालसा ने बताया कि बिहार, झारखंड व ओडिशा में शिरोमणि कमेटी श्री अमृतसर के प्रचार-प्रसार का केंद्र नहीं है़ इस लिए श्रीअकाल तख्त के शिरोमणि जत्थेदार से सासाराम में सिख मिशनरी केंद्र खोलने की मांग की गयी. उन्होंने बताया कि जालंधर से ज्ञानी रवींद्र सिंह भी अपने संगत के साथ गुरुद्वारे में हाजरी दी. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी आगंतुकों को शिरोपा भेंट किया गया.
यात्रियों का जत्था लंगर छकने के बाद तख्त हरिमंदिर साहेब पटना के लिए रवाना हुआ. ये सभी वहां पांच जनवरी को आयोजित श्री गुरुगोविंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव महासमागम में भाग लेंगे. मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान राजेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, चरणजीत सिंह, गुरुदीप सिंह, जामवंत सिंह, डॉ प्रेम सिंह, मोहित सिंह, संदीप सिंह, डेहरी गुरुद्वारा प्रबंध समिति के प्रधान सुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह भाटिया, स्त्री सत्संग की माया कौर, रंजना कौर, ज्योति कौर, अनिता कौर, नवनीत कौर, पूजा कौर, सत्यनारायण सिंह, सूचित सिंह आदि शामिल थे.
श्री अकालतख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरुबचन सिंह को शिरोपा भेंट करते स्थानीय गुरुद्वारे के जत्थेदार.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >