840 लीटर शराब के साथ एक पकड़ाया

सासाराम : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वजीरगंज गांव में रविवार की सुबह छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने 840 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. टीम ने एक बाइक भी जब्त की है. कार्रवाई के दौरान तीन तस्कर भागने में सफल रहे. संयुक्त आयुक्त (उत्पाद) चंद्रमोहन शाही ने बताया कि […]

सासाराम : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वजीरगंज गांव में रविवार की सुबह छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने 840 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. टीम ने एक बाइक भी जब्त की है. कार्रवाई के दौरान तीन तस्कर भागने में सफल रहे.

संयुक्त आयुक्त (उत्पाद) चंद्रमोहन शाही ने बताया कि कि सूचना मिलने पर वजीरगंज गांव में छापेमारी कर गांव के चितरंजन सिंह पिता हरि सिंह को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
उसके पास से 2400 पाउच में 480 लीटर देसी शराब व 40 पेटी में भरी 360 लीटर अंगरेजी शराब बरामद की गयीं. इसके साथ एक बाइक भी जब्त की गयी है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में चितरंजन ने तीन अन्य लोगों की संलिप्तता स्वीकारी है. मामले की जांच की जा रही है. छापेमारी टीम में निरीक्षक उत्पाद फैयाज अहमद, सच्चिदानंद भारती, अवर निरीक्षक उत्पाद प्रकाश चंद्र, जमादार मिथिलेश वर्मा आदि शामिल थे. ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व 17 नवंबर को इसी गांव से 4700 लीटर शराब के साथ पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. उस समय भी कई लोगों के शराब की तस्करी में शामिल होने का मामला उत्पाद विभाग ने दर्ज किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >