खरवार मुख्यमंत्री को सौपेंगे ज्ञापन

कोचस : जिले के खरवारों की बैठक स्थानीय वार्ड तीन स्थित खरवार हाउस में हुई. इसमें जिला प्रशासन के मौखिक निर्देश का हवाला देकर स्थानीय सीओ द्वारा 1910 का खतियान के आधार पर जनजाति की सुविधाएं देने के निर्णय का विरोध करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की […]

कोचस : जिले के खरवारों की बैठक स्थानीय वार्ड तीन स्थित खरवार हाउस में हुई. इसमें जिला प्रशासन के मौखिक निर्देश का हवाला देकर स्थानीय सीओ द्वारा 1910 का खतियान के आधार पर जनजाति की सुविधाएं देने के निर्णय का विरोध करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गयी.
साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन पर खरवार समाज के साथ प्रशासन द्वारा किये जा रहे दोरंगी नीति के विरुद्ध ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह खरवार ने की. संचालन अरुण कुमार वर्मा ने किया. मौके पर ददन खरवार, बद्री प्रसाद, वीरेंद्र सिंह खरवार, कृष्णा खरवार, रामप्रवेश खरवार, भागीरथी खरवार, चेतन खरवार, चंदन खरवार, शैलेंद्र खरवार, विश्वजीत खरवार, वीरेंद्र खरवार, संतोष खरवार, अरविंद खरवार आदि शामिल थे.
सासाराम. जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण तेज हो गया है़ डीएम अनिमेष कुमार पराशर, एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो कई अन्य पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को संझौली प्रखंड के चैता नर्वद गांव स्थित बक्स बाबा के प्रांगण का निरीक्षण किया.
यहांं मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर उतारने की जगह को चिह्नित किया गया. डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम का होना तय है. हेलीपैड बनाने के लिए उचित जगह चैता नर्वद गांव के बक्स बाबा के स्थान में निरीक्षण किया गया है. मौके पर विशेष कार्यपालक पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, एसडीओ राजेश कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता धनंजय पटेल आदि लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >