ठंड के प्रकोप से बचने के लिए बरतें सावधानी

सासाराम शहर : लगातार बढ़ रही ठंड से आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है. ठंड की चपेट में आने से लोग बीमार हो रहे हैं, सर्दी-जुकाम, बुखार व खांसी के अलावा लूज मोशन की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं. जबकि, हृदय रोगी, उच्च रक्तचाप वाले लोगों के साथ खून की कमी […]

सासाराम शहर : लगातार बढ़ रही ठंड से आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है. ठंड की चपेट में आने से लोग बीमार हो रहे हैं, सर्दी-जुकाम, बुखार व खांसी के अलावा लूज मोशन की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं. जबकि, हृदय रोगी, उच्च रक्तचाप वाले लोगों के साथ खून की कमी वाली महिलाओं को भी परेशानी होती है. वहीं, बच्चे व नवजात भी ठंड की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में लोगों का ठंड से बचाव आवश्यक है.

बचने के उपाय: ठंड के कुप्रभाव से बचने के लिए सावधानी आवश्यक है. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ कन्हाई महतो ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए शरीर के पूरे अंग को गर्म कपड़े से ढक कर रखें. पीने व स्नान में भी गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें. खुले में स्नान करने से बचें, साथ ही आग का भी नियमित सेवन करते रहें. कभी भी रजाई या गर्म कमरे से निकलकर अचानक बाहर ठंड में जाना खतरनाक हो सकता है. खासकर हृदय रोगी, रक्तचाप वाले व एनेमिक महिला,
गर्भवती महिला इसका अधिक ध्यान रखें. गर्म से अचानक ठंड में जाने पर हर्ट के रोगी को अटैक की संभावना रहती है. रक्तचाप अचानक बढ़ जाने से ब्रेन हेम्रेज या पैरालाइसिस का भी खतरा रहता है. लूज मोशन, सूजन, बुखार आदि समस्या होने पर फौरन योग्य चिकित्सक से संपर्क करें. उन्होंने कहा कि ठं‍ड से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि आप एहतियात बरतिये.
कैसे करें ठंड में नवजात की देखभाल
नवजात शिशु का भी ठंड से बचाव आवश्यक है. इसके लिए बच्चों को हमेशा गर्म कपड़े से ढक कर रखें. गलती से भी नाक, कान खुला न छोड़ें, नवजात को अधिक समय तक मां अपने शरीर से लगाकर रखें, ताकि मां के शरीर का स्पर्श रहने से बच्चे को मां के शरीर की गर्मी मिलती रहती है. बच्चे को कंपकंपी, उल्टी व दस्त होने पर चिकित्सक से मिलें. थोड़े बड़े बच्चों का भी पूरा शरीर गर्म कपड़े से ढक कर रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >