फर्जी प्रमाणपत्र दिखा कर नौकरी कर रहे थे
गांव छोड़ कर फरार हुए कई शिक्षक
नौहट्टा : चुटिया थाना क्षेत्र के ग्यारह शिक्षकों के विरुद्ध जालसाजी धोखाधड़ी कूटकर्म जाली प्रमाण पत्र के आधार पर वेतन को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया है तथा गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी की जा रही है. पुलिस के डर से कई शिक्षक अपने गांव छोड़ झारखंड में फरार हो चुके हैं . चुटिया थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वरीय अधिकारियों से बिचार बिमर्ष कर आदेश प्राप्त होने पर शिक्षकों के बोर्ड प्रमाण पत्र का मिलान किया . नौकरी के लिए जालसाजी तथा फर्जी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करने आदी पर 11 शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है ।
थानाध्यक्ष के अनुसार रंजीत कुमार सुनील मिश्रा मनोज पाल नारद ठाकुर साधना कुमारी पूजा कुमारी त्रिपुरारी दुबे रवि कांत सिंह राम कुमार चौधरी राजन कुमार राम पर एफआइआर दर्ज की गयी. बताया जा रहा है कि इससे फर्जी कागजात पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों में हड़कंप है. एक शिक्षक गांव छोड़कर दूसरे गांव झारखंड चला गया है. प्रखंड में लगभग 52 शिक्षकों की नियुक्ति फर्जी तरीके से हुई है, जिसकी जांच चल रही है .
