देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन आरोपितों को पकड़ा डेहरी ऑन सोन : डालयिमानगर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 208 पाउच देशी शराब जब्त की. पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक बोलरो गाड़ी जब्त की और तीन अलग-अलग जगहों से तीन […]

पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन आरोपितों को पकड़ा

डेहरी ऑन सोन : डालयिमानगर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 208 पाउच देशी शराब जब्त की. पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक बोलरो गाड़ी जब्त की और तीन अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राम एकबाल यादव ने बताया कि डालयिमानगर टेंपो स्टैंड से गमछा में कमर में बांध रखे नौ पाउच देशी शराब के साथ सिधौली निवासी लालजीत साह, इएसआइ अस्पताल गेट के समीप एक बोलेरो के इंजन में बोरे में
रखी 184 पाउच देशी शराब के साथ न्यू सिधौली निवासी संजय मेहता को गिरफ्तार किया गया. मेहता की निशानदेही पर इएसआई गेट के समीप रहनेवाले संजय कुमार के घर से छापेमारी कर 15 पाउच देशी शराब जब्त की. सभी आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. जब्त शराब झारखंड निर्मित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >