77 लाख से बनेगी प्रेस क्लब की बिल्डिंग

सासाराम (सदर) : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रेस दिवस के अवसर प्रेस क्लब भवन बनाने की घोषणा के बाद भवन बनाने की कवायद जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है. प्रेस भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने जमीन का चयन कर लिया है. प्रेस क्लब की बिल्डिंग बनने से जिले के पत्रकारों […]

सासाराम (सदर) : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रेस दिवस के अवसर प्रेस क्लब भवन बनाने की घोषणा के बाद भवन बनाने की कवायद जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है. प्रेस भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने जमीन का चयन कर लिया है.
प्रेस क्लब की बिल्डिंग बनने से जिले के पत्रकारों के लिए काफी सहूलियत होगी. ग्रामीण व प्रखंड क्षेत्र के पत्रकार जब जिला मुख्यालय में पहुंचते हैं, तो उन्हें काफी परेशानी होती है. प्रेस भवन निर्माण हो जाने से परेशानी दूर होगी.
प्रशासन ने किया जमीन का चयन : जिला सूचना जन संपर्क पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रेस क्लब भवन बनाने के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है. पुरानी जेल परिसर में ही रोहतास प्रेस क्लब भवन का निर्माण होगा. इसमें 77 लाख रुपये खर्च होंगे. इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >