फरार नक्सली गिरफ्तार

कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में चला कांबिंग ऑपरेशन डेहरी ऑन सोन : कैमूर पहाड़ी पर पुलिस के कांबिंग ऑपरेशन के दौरान कई मामलों का फरार नक्सली कमलेश उर्फ बंसरोपन खरवार को मंगलवार को गिरफ्तार किया. एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि विगत 12 जनवरी को पुलिस अभियान के दौरान बंसरोपन खरवार के घर से चार हथियार […]

कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में चला कांबिंग ऑपरेशन

डेहरी ऑन सोन : कैमूर पहाड़ी पर पुलिस के कांबिंग ऑपरेशन के दौरान कई मामलों का फरार नक्सली कमलेश उर्फ बंसरोपन खरवार को मंगलवार को गिरफ्तार किया. एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि विगत 12 जनवरी को पुलिस अभियान के दौरान बंसरोपन खरवार के घर से चार हथियार बरामद हुए थे. तभी से यह पुलिस को चकमा दे रहा था. एसपी ने बताया कि इधर कुछ महीनों से नक्सलियों की सक्रियता की खबर मिल रही थी.

नक्सली संगठनों से जुड़े सदस्यों के कैमूर पहाड़ियों में होने व लेवी वसूलने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की. श्री लांडे ने कहा कि आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ने के बाद नक्सली गतिविधियों को कुचलने में मदद मिल रही है. ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए आम लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली शेल्टर मुहैया कराने का भी काम करता था. गौरतलब है कि जनवरी में पुलिस व सीआरपीएफ की सघन कार्रवाई में कई नक्सली पकड़े गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >