नप प्रशासन ने मुहैया कराया तिरपाल

कोचस : पटाखे की चिंगारी से सब्जी मंडी के 56 व्यवसायियों के शेड जल कर खाक हो गये थे. साथ ही, इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हो गया था. इस दुखद घटना में व्यवसायियों का सबकुछ स्वाहा हो गया. इस घटना की क्षतिपूर्ति के लिए नप प्रशासन द्वारा व्यवसायियों का क्षति पूर्ति का […]

कोचस : पटाखे की चिंगारी से सब्जी मंडी के 56 व्यवसायियों के शेड जल कर खाक हो गये थे. साथ ही, इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हो गया था. इस दुखद घटना में व्यवसायियों का सबकुछ स्वाहा हो गया.

इस घटना की क्षतिपूर्ति के लिए नप प्रशासन द्वारा व्यवसायियों का क्षति पूर्ति का आंकड़ा जुटा कर आपदा राहत के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेज दी गयी है. वहीं नप द्वारा सहानुभूति दिखाते हुए आंतरिक मद से 56 व्यवसायियों को तत्कालिक रुप से पांच-पांच मीटर रेनवाटर (तिरपाल) की व्यवस्था करायी, जहां गुरुवार को नगर अध्यक्ष स्नेहा कुमारी एवं उपाध्यक्ष रूबी देवी ने संयुक्त रूप से अग्निपीड़ित व्यवसायियों को तिरपाल भेंट की.

मौके पर इओ मनोज कुमार, सीओ सुरेश्वर श्रीवास्तव, सशक्त कमेटी के सदस्य उमेश कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुमताज आलम, कुसुम देवी, राजवंती देवी, धर्मशाला देवी, अंशु कुमार, सुपरवाइजर सुनील कुमार वर्मा, लारा सहित अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >