बिहार : सासाराम में धान व्यापारी से 4.5 लाख रुपये की लूट, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार अपराधी गुरुवार को एक धान व्यापारी से 4.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. नगर थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि करगहर थाना अंतर्गत फकीली गांव निवासी धान व्यापारी वकील राम जिला मुख्यालय सासाराम स्थित आइडीबीआइ बैंक की एक शाखा से […]

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार अपराधी गुरुवार को एक धान व्यापारी से 4.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. नगर थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि करगहर थाना अंतर्गत फकीली गांव निवासी धान व्यापारी वकील राम जिला मुख्यालय सासाराम स्थित आइडीबीआइ बैंक की एक शाखा से पैसा निकालकर अपने पुत्र निखिल कुमार के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार हो कर किसान को देने जा रहे थे.

कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर व्यापारी व उनके पुत्र को गिरा दिया और रुपये से भरा बैग उनसे लूटकर फरार हो गये. सिंह ने बताया कि अपराधियों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >