रोहतास में पति ने की पत्नी की गला दबा कर हत्या

डालमियानगर : रोहतास जिले के डालमियानगर के लाल बंगला त्रिलोकी नगर मुहल्ले में मंगलवार की रात एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. मृतका कर्मा तालाब के निवासी रामाधार साह की बेटी 32 वर्षीय संगीता देवी बतायी जाती है, जबकि आरोपित पति का नाम मोती शाह है. जानकारी के अनुसार, […]

डालमियानगर : रोहतास जिले के डालमियानगर के लाल बंगला त्रिलोकी नगर मुहल्ले में मंगलवार की रात एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. मृतका कर्मा तालाब के निवासी रामाधार साह की बेटी 32 वर्षीय संगीता देवी बतायी जाती है, जबकि आरोपित पति का नाम मोती शाह है.
जानकारी के अनुसार, मोती शाह पर अपने ही छोटे भाई की पत्नी से नाजायज संबंध का आरोप मृतका के मायके वालों ने लगाया है. उनका कहना है कि इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. इसी विवाद में संगीता की हत्या गला दबा हत्या कर दी.
फिलहाल पति व गोतनी दोनों फरार हैं. थानाध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. मृतका की सास तेतरी देवी से पूछताछ की जायेगी. इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है.
फिलहाल मृतका का पति, भसुर व गोतनी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि हत्या के बाद घर के लोगों के फरार होने पर मृतका की छह वर्षीय बेटी अनामिका कुमारी के रोने की आवाज पर पड़ोसी उसके घर पहुंचे, तो हत्या का पता चला. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया.
संगीता की शादी सात वर्ष पहले त्रिलोकी नगर मुहल्ले के मोती साह के साथ हुई थी. मृतका का पति, भैसूर व गोतनी तीनों मिल कर त्रिलोकी नगर में ही सब्जी का कारोबार करते थे. पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता रामाधार साह ने बताया कि उनकी नतिनी अपनी मां के बिना कैसे रहेगी? पति तो पहले से ही दूसरी औरत के चक्कर में ऐसा कुकृत्य कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >