रोहतास : दो बहनों का रेता गला, एक की मौत

बिक्रमगंज (रोहतास) : बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन के समीप मुनमुन पांडेय के मकान में रविवार की दोपहर करीब अपराधियों ने दो युवतियों का गला रेत दिया. इससे एक युवती की मौत हो गयी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि दोनों युवतियां शहर के अस्कामनी नगर निवासी उत्कर्ष पांडेय की […]

बिक्रमगंज (रोहतास) : बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन के समीप मुनमुन पांडेय के मकान में रविवार की दोपहर करीब अपराधियों ने दो युवतियों का गला रेत दिया. इससे एक युवती की मौत हो गयी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि दोनों युवतियां शहर के अस्कामनी नगर निवासी उत्कर्ष पांडेय की बेटियां प्रीती पांडेय व प्रियंका पांडेय हैं. प्रीति पांडे (20 वर्ष) की मौत गला काटे जाने से अधिक खून बहने से हुई है. वहीं, प्रियंका पांडेय (18 वर्ष) के गले व हाथ की नसें कटी हुई हैं. फिलहाल वह अस्पताल में बेहोश है.
चिकित्सकों के अनुसार दोनों बहनों को पहले जहर दिया गया है, इसके बाद उन्हें हत्या का प्रयास किया गया है. गौरतलब है कि मारी गयी प्रीति पांडेय तलाकशुदा थी, जिसकी शादी बक्सर जिले के भोजपुर थाने के भकुरा गांव में हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >