सासाराम सदर : पिछले कुछ दिनों से चल रही उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार की दोपहर में हल्की बारिश होने से लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत मिली. पर यह राहत सिर्फ चंद मिनट ही थी. बारिश खत्म होते ही फिर, उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया. इधर, हल्की बारिश होने के समय लोगों ने खूब आनंद उठाया. कई लोगों ने घर व दफ्तर जाने के बजाय सड़क पर ही बारिश में भींगना मुनासिब समझा और खूब लुत्फ उठाया. थोड़ी देर के बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी. शहर के कई मुहल्लों व सड़कों पर पानी जामा हो गया है. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
पहले गर्मी से मिली राहत फिर उमस से परेशानी

पहले गर्मी से मिली राहत फिर उमस से परेशानी
Copied link
सासाराम सदर : पिछले कुछ दिनों से चल रही उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार की दोपहर में हल्की बारिश होने से लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत मिली. पर यह राहत सिर्फ चंद मिनट ही थी. बारिश खत्म होते ही फिर, उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया. इधर, हल्की बारिश […]
उधर, चेनारी प्रखंड में सोमवार देर शाम तेज आंधी व बारिश के बाद लोगों को उमस भरी से गर्मी से निजात मिल गयी. लेकिन एक बार फिर शहर के प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गये. सोमवार को भी शाम पांच बजे तक लोग पसीने से तर-बतर थे. अचानक मौसम बदला.