खेसारी लाल यादव के मंच पर चढ़ते ही भीड़ हो गयी बेकाबूप्रसिद्ध देवी गीत एलबम बोलावताड़ी माई के गीत अवताड़ी घरे मोरा सातो रे बहिनिया की प्रस्तुति ने भीड़ को झूमने पर िकया मजबूर
तिलौथू : तुतलेश्वरी धाम परिसर में रविवार की शाम मां तुतलेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव की शुरुआत तुतलेश्वरी माता के मंदिर में आरती पूजन के साथ मंच का उद्घाटन मां तुतलेश्वरी धाम विकास समिति के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह यादव ने किया. समारोह के मुख्य अतिथि सांसद छेदी पासवान ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुरोध कर इस जगह को पर्यटक स्थल के रूप में अधिसूचित करवा दूं. परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत तिलौथू के गायक ताराकांत दूबे के भक्ति गीतों से हुई. उसके बाद दिनेश दीवाना, निरंजन निराला, गोलू गोल्ड ने अपने-अपने देवी गीतों से माहौल को भक्ति मय कर दिया.
खेसारी लाल यादव के मंच पर चढ़ते ही भीड़ बेकाबू हो गयी. अपने प्रसिद्ध देवी गीत एल्बम बोलावताड़ी माई के गीत अवताड़ी घरे मोरा सातो रे बहिनिया से जैसे ही खेसारी ने अपनी प्रस्तूति शुरू की भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया. उसके बाद देवी गीतों का सिलसिला शुरू हुआ. मंच संचालक के तौर पर राज्य के दो दिग्गज उद्घोषक रवि रंजन राय व अनिल विश्वास ने अपने आकर्षण भरे स्वर से लोगों को अपने स्थान से हिलने नहीं दिया.
मंदिर में आरती पूजन के साथ हुआ महोत्सव का आगाज
मौसम ने बिगाड़ी महोत्सव की सूरत
करीब आधी रात में बिजली और बारिश की बुंदाबांदी शुरू होते ही खेसारी लाल यादव अपना कार्यक्रम बंद कर कार्यक्रम स्थल से निकल लिये. खेसारी के निकलते ही जोरदार आंधी बारिश आयी और सुबह तक चलने वाले महोत्सव को रात एक बजे ही बंद करना पड़ा. पानी से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे. आंधी से मंच का कुछ हिस्सा भी गिर गया. जिसमें कुछ लोगों को चोट भी लगी है.
बिना प्रस्तुति दिये लौटे कई गायक
मौसम खराब होते ही कई सारे गायक बिना अपनी प्रस्तुति दिये ही लौट गये. जिसमें अजय पांडे, गोपाल राय, नीरज सिंह सहित कई अन्य नामी कलाकार शामिल थे. कलाकारों ने बताया यहां का माहौल ही ऐसा हो गया जिसमें जागरण की बात छोड़िए केवल और केवल खेसारी लाल जी को देखने के लिए ही भीड़ बेचैन थी. यह महोत्सव खेसारी लाल शो बनकर रह गया. कार्यक्रम का प्रबंधन ठीक-ठाक न होने से हम लोगों को मौका नहीं मिल पाया और जब मौका ही नहीं देना था फिर अन्य कलाकारों को बुलाना नहीं चाहिए था. रामडीहरा पैक्स अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि तिलौथू से भिसड़ा वाले पूरे रास्ते में प्रकाश की व्यवस्था की गयी थी लेकिन रामडीहरा से धाम वाले रास्ते में वैसा कुछ भी नहीं किया गया था.
इन लोगों का भी मिला सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में, वरुण कुमार, संतोष शुक्ला, धीरज मिश्र, डब्लू सिंह, उमेश यादव, विकास चौहान, ब्रजेश सिंह, उपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अक्षय कुमार, आशुतोष कुमार, अभिमन्यु कुमार का नाम मुख्य रूप से शामिल है. मौके पर प्रखंड प्रमुख कपिल कुमार, को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रमेश चंद्र चौबे, भाजपा नेता डब्लू सिंह व विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए इंस्पेक्टर मुस्तफा कमाल कैसर, तिलौथू थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, अमझोर प्रभारी अनिल कुमार, बीडी सिंह का योगदान सराहनीय रहा.
