भड़कुड़िया से पकड़ी गयी शराब की खेप

दरिहट पुलिस ने 1448 बोतल व अकोढ़ीगोला पुलिस ने 80 बोतल विस्की किया जब्त तीन धंधेबाजों के साथ दो बाइक जब्त अकोढ़ीगोला : स्थानीय पुलिस व दरिहट पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी कर काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. तीन धंधेबाजों के साथ दो बाइकें भी जब्त की गयी. दरिहट थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने […]

दरिहट पुलिस ने 1448 बोतल व अकोढ़ीगोला पुलिस ने 80 बोतल विस्की किया जब्त

तीन धंधेबाजों के साथ दो बाइक जब्त
अकोढ़ीगोला : स्थानीय पुलिस व दरिहट पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी कर काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. तीन धंधेबाजों के साथ दो बाइकें भी जब्त की गयी. दरिहट थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि बेरकप पंचायत के भड़कुड़िया गांव के एक घर में रविवार की रात छापेमारी की गयी. जिसमें आंगन में गेहूं का भूसा रखा हुआ था. जिसके अंदर से 31 बोतल शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि घर से धंधेबाज आजाद शर्मा को गिरफ्तार किया गया और एक बाइक भी जब्त किया गया. अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार दो धंधेबाजों को 80 बोतल विस्की के साथ गिरफ्तार किया गया है.
दोनों शंकरपुर गांव के रणु कुमार व विमलेश कुमार बताये जाते है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि डेहरी की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक दो पेटी शराब लेकर आ रहे है. पुलिस को सादे लिवास में प्रेमनगर स्कूल के समीप धंधेबाजों का इंतजार करने लगी. बाइक लेकर पहुंचे धंधेबाजो को देखते ही पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया.
किराना दुकान से गेहूं के भूसा तक में मिल रही शराब : अकोढ़ीगोला. क्षेत्र में किराना दुकान से लेकर गेहूं के भूसा तक में छुपा कर रखी गयी शराब की खेप पकड़ी जा रही है. पुलिस की सक्रियता से शराब के कई बड़ी-बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है. धंधेबाज भी पकड़े जा रहे है. इस साल जनवरी से लेकर अब तक करीब 16 धंधेबाजों को पकड़ा जा चुका है. इसमें हजारों लीटर शराब बरामद हुआ.
वहीं दरिहट थाना क्षेत्र में भी सैकड़ो लीटर शराब के साथ दर्जनों धंधेबाजो को गिरफ्तार किया है. साथ ही आधा दर्जन बाइकें जब्त हुई है.
शराब तस्करी में युवाओं की बढ़ रही संख्या
शराब की तस्करी में युवाओं की संख्या बढ़ रही है. शराब में अच्छी आमदनी युवा को अपने ओर आर्कषित कर रहा है. लोगो की माने तो 30 रुपये की देशी पाउच ग्राहकों को 60 से 70 रुपये में बेची जाती है. महुआ की शराब 70 रुपये में 200 एलएल में बेची जाती है. अंग्रेजी शराब दाम से दोगुनी व तीन गुनी दाम में बेची जा रही है. जिससे धंधेबाजों को अच्छी आमदनी हो रही है. यही कारण है कि युवा अवैध कारोबार में संलिप्त हो रहे हैं. वहीं जेल से जमानत पर रिहा होने बाद भी धंधेबाज फिर से शराब के कारोबार में जुट रहे है. कई दाेबारा जेल भी जा चुके है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >