प्रत्येक वार्ड के सार्वजनिक स्थल पर लगायी जायेंगी 10-10 सीमेंटेड कुर्सियां

एक बबकट मशीन व दो टेंपो की खरीदारी का प्रस्ताव हुआ पास बस पड़ाव में लगायी जायेगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति डेहरी कार्यालय : शहर को जलजमाव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पर्षद बोर्ड की गुरुवार की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने एक […]

एक बबकट मशीन व दो टेंपो की खरीदारी का प्रस्ताव हुआ पास

बस पड़ाव में लगायी जायेगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति
डेहरी कार्यालय : शहर को जलजमाव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पर्षद बोर्ड की गुरुवार की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने एक स्वर से करीब 80 करोड़ रुपये से मुख्य नाले के निर्माण की योजना को हरी झंडी दिखायी. यही नहीं आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण निर्णय भी सदस्यों ने लिया. मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने बताया कि निर्णय लिया गया कि शहर में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करायी जाये. पहले से बना कर रखी गयी योजना जिसकी लागत करीब 80 करोड़ रुपये बतायी जाती है को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया.
इसके अलावा बरसात से पहले मुख्य नाले की सफाई कराने, नगर पर्षद क्षेत्र में शेष बचे विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने, सफाई व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए एक बबकट मशीन व दो टेंपू की खरीदारी करने, नगर पर्षद के सभी 39 वार्डों में सार्वजनिक स्थल पर 10-10 सीमेंटेड कुर्सियों को लगाने, नगर पर्षद बस पड़ाव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति स्थापित करने आदि कई निर्णय लिया गया. बैठक में उप मुख्य पार्षद बिंदा देवी, कार्यपालक पदाधिकारी अंजय कुमार राय, पार्षद ब्रह्मेश्वर नाथ उर्फ काली बाबू, संजीत सिंह, कलावती देवी, रवि शेखर, भोला जी, रितेश कुमार सिंह, सोनू चौधरी, मुजीबुल हक, दीपक पासवान आदि उपस्थित थे.
बिक्रमगंज जीवन भर रहेगा हमारे दिलों दिमाग में : राजेश कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >