पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर,तीन जख्मी

सूर्यपुरा (रोहतास) : थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा कल्याणी मुख्य पथ पर बारून नहर पुल के समीप गुरुवार को बाइक व पिकअप वैन की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार मछली लदे तेज रफ्तार पिकअप वैन मलियाबाग से सूर्यपुरा की ओर आ रहा था. वहीं सूर्यपुरा की ओर से धनगाई गांव से […]

सूर्यपुरा (रोहतास) : थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा कल्याणी मुख्य पथ पर बारून नहर पुल के समीप गुरुवार को बाइक व पिकअप वैन की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार मछली लदे तेज रफ्तार पिकअप वैन मलियाबाग से सूर्यपुरा की ओर आ रहा था. वहीं सूर्यपुरा की ओर से धनगाई गांव से दो मजदूरों को लेकर एक व्यक्ति सुजुकी बाइक से नवानगर जा रहा था. दोनों की टक्कर बारून नहर पुल के समीप हो गयी. जिसमें नवानगर थाना क्षेत्र के दमनपुरा गांव निवासी गोपाल प्रसाद सहित दोनों मजदूर जख्मी हो गये. तीनों का इलाज स्थानीय पीएचसी में करा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >