अकोढ़ी में बस पलटी दर्जनों यात्री घायल

अकोढ़ीगोला : डेहरी-अकोढ़ीगोला आयरकोठा पथ पर सोमवार की शाम सवारी बस पलट गयी. जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करकटपुर में कराया गया. गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम भेजा गया. जानकारी के अनुसार, बस एस मिंटू डेहरी से बिहटा जा रही थी. बस […]

अकोढ़ीगोला : डेहरी-अकोढ़ीगोला आयरकोठा पथ पर सोमवार की शाम सवारी बस पलट गयी. जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करकटपुर में कराया गया. गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम भेजा गया. जानकारी के अनुसार, बस एस मिंटू डेहरी से बिहटा जा रही थी.

बस अकोढ़ी ठाकुरबाड़ी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गयी. इसमें दर्जनों यात्री घायल हो गये. जिसमें सोनू कुमार घरी, भुनेश्वर कुमार व सोनू कुमार नासरीगंज धुस, सरावती खातून व अफजल अंसारी गोही, धनजी पासवान, मयंक कुमारी व नेहा कुमारी नासरीगंज, मनीष कुमार तिलौथू, जगमोहन कुमार पड़रिया, स्वेता कुमारी कछवा, चिंता कुमारी जमालपुर, सोनम देवी व ललिता देवी दाऊदनगर शामिल थी. वहीं कई यात्रियों की हल्की चोट का इलाज कर छोड़ दिया गया. गंभीर रूप से घायल मरीजों को रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद मौके पर पहुंच कर बस को सड़क से हटवाया. अस्पताल में मरीजों की स्थिति का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >