घाटों से नियमानुसार होगी बालू की ढुलाई

सासाराम सदर : जिले के विभिन्न बालू घाटों पर बालू लोडिंग से लेकर ढुलाई तक के काम में फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा. प्रत्येक बालू घाटों से नियमानुसार वाहनों पर बालू की लोडिंग व ढुलाई होगी. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि बालू घाटों पर नियमानुसार ही बालू लोडिंग व ढुलाई होंगे. इसके लिए संबंधित अधिकारियों […]

सासाराम सदर : जिले के विभिन्न बालू घाटों पर बालू लोडिंग से लेकर ढुलाई तक के काम में फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा. प्रत्येक बालू घाटों से नियमानुसार वाहनों पर बालू की लोडिंग व ढुलाई होगी. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि बालू घाटों पर नियमानुसार ही बालू लोडिंग व ढुलाई होंगे. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि बालू खनन के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी. दोषी पाये जाने पर संबंधित थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >