विवादित भूमि पर रोक के बाद भी निर्माण शुरू

डेहरी कार्यालय : इंद्रपुरी थाना अंतर्गत भलुआड़ी गांव में एक विवादित भूमि पर एसडीएम द्वारा धारा 144 लगाये जाने के बावजूद एक पक्ष द्वारा बाउंड्रीवाल कराया जा रहा है. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है. विवादित भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य एक पक्ष द्वारा शुरू किये जाने की शिकायत दूसरे पक्ष ने एसडीपीओ से […]

डेहरी कार्यालय : इंद्रपुरी थाना अंतर्गत भलुआड़ी गांव में एक विवादित भूमि पर एसडीएम द्वारा धारा 144 लगाये जाने के बावजूद एक पक्ष द्वारा बाउंड्रीवाल कराया जा रहा है. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है. विवादित भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य एक पक्ष द्वारा शुरू किये जाने की शिकायत दूसरे पक्ष ने एसडीपीओ से कर आग्रह किया है कि अविलंब बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य पर रोक लगायी जाये.

सत्येंद्र शर्मा बनाम हीरा लाल शर्मा वाद संख्या 548 में एसडीओ डेहरी द्वारा दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 144 की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए उस विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार का काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस आशय की नोटिस 1 दिसंबर को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित पक्षों व थाने को भी भेजी गई है. बावजूद इसके शनिवार को एक पक्ष द्वारा उक्त भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य शुरू करा दिये जाने की शिकायत सतेंद्र शर्मा द्वारा थाना व एसडीपीओ से की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >