कार्यक्रम में कई दिग्गजों ने लिया भाग
दिनारा : पौराणिक स्थली भलुनीधाम में मगध सम्राट जरासंध की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सह सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केपी सिंह चंद्रवंशी और संचालन अशोक सिंह ने किया.
चंद्रवंशी नेताओं ने कहा कि जब तक समाज के लोगों में शिक्षा का विकास नहीं होगा, समाज आगे नहीं बढ़ सकता. समाज के बड़े चेहरे और पूर्व मंत्री डॉ भीम सिंह ने महाराज जरासंध के सम्मान में झंडोत्तोलन किया. उन्होंने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जरासंध जी ऐतिहासिक पुरुष ही नहीं, बल्कि महान योद्धा भी थे.
उपस्थित लोगों ने जरासंध के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि मगध सम्राट की गाथा अमर हैं जो उनकी महानता को दर्शाते हैं. मगध सम्राट को गरीबों का मसीहा, महान विभूति बताते हुए जरासंध को महाभारत काल के मल युद्ध का महान योद्धा बताया. कहा कि हजारों लोगों की लड़कियों की शादी भलुनीधाम में होती है. इसलिए भलुनीधाम में जरासंघ सामुदायिक भवन एवं रविदास भवन बनाया गया. और मंत्री जयकुमार के प्रयास से भलुनीधाम में तीन करोड़ के लागत से पोखरा के चारों ओर घाट निर्माण के साथ अन्य विकास का कार्य कराया जायेगा. आये हुए अतिथियों का स्वागत समारोह के आयोजक चंद्रवंशी एकता मंच दिनारा के अध्यक्ष केपी सिंह चंद्रवंशी ने किया. समारोह के आरंभ से पहले आये हुए अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत केपी सिंह एवं अन्य चंद्रवंशी एकता मंच के सदस्यों द्वारा किया गया. इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए चंद्रवंशी समाज के लोगों ने कहा कि चंद्रवंशी समाज के साथ सभी अति पिछड़ा को एक मंच पर आकर अपनी आवाज बुलंद करे ताकि अपनी मजबूत राजनीतिक उपस्थिति दर्ज करा सके.
साथ ही चंद्रवंशी समाज के लोगों ने जरासंध के नाम पर राज्य सभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के मद्द से सामुदायिक भवन बनने पर स्थानीय विधायक एवं मंत्री जयकुमार सिंह के प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया. मौके पर अमरेश चौधरी, अनिल सिंह यादव, पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, सुनील चंद्रवंशी, बिना चंद्रवंशी, शेखर पासवान, रिंकू सिंह, रवि भेलारी, अमीत कुमार राय, अनुदान सिंह, मुखिया वशिष्ठ सिंह, धनंजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
