हाइकोर्ट ने पंचायत कानून में किये गये संशोधन को बताया सही
दिनारा (रोहतास) : प्रखंड वार्ड सदस्य संघ ने सरकार के सात निश्चय के पक्ष में माननीय उच्च न्यायालय के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष अबीर गुलाल के साथ एक दूसरे को मिठाइयां खिला कर विजय का जश्न मनाया. वार्ड संघ के जिला अध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने एक सभा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं माननीय उच्च न्यायालय को इस फैसले के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह विकास की जीत है.
मुख्यमंत्री के निश्चय के अनुसार सूबे के हर घर में नल का जल तथा हर गली नली के पक्कीकरण का सपना पूर्ण होगा. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत हर घर नल जल योजना के विरुद्ध मुखिया संघ द्वारा पटना हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. हाइकोर्ट ने गत मंगलवार को सरकार के पंचायत कानून में किये गये संशोधन को सही ठहराते हुए अर्जी को खारिज कर दिया है.
जश्न मनाने वालों में वार्ड सदस्य नर्वदेश्वर चौबे, वृज किशोर पांडेय, मन्टु सिंह, बन्टी सिंह, संतोष चौधरी, राकेश पाण्डेय, सुरेंद्र सिंह, सोना चंद राम, उपेंद्र साह, अभिमन्यु सिंह, मुरारी राम, हरीदयाल राम, उषा देवी, रीना देवी, उर्मिला देवी, मो हुसैन, विनोद कुमार, जितेंद्र राम, धर्मेंद्र कुमार, सत्यनारायण राम सहित कई अन्य वार्ड सदस्य शामिल थे. सूर्यपुरा प्रतिनिधि के अनुसार, प्रांत के मुख्य मंत्री के ड्रीम योजना सात निश्चयों के तहत पेयजल, गली-नाली व पक्कीरण निश्चय योजना को संसोधन को लेकर माननीय हाइकोर्ट से मुहर लगते ही सूर्यपुरा प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों में खुशियों की लहर देखा जा रहा है, अपने पक्ष में फैसला आते ही वार्ड सदस्यों ने माननीय उच्च न्यायालय सहित मुख्य मंत्री को बधाई दी.
खुशी व्यक्त करने वालों में सूर्यपुरा के उपमुखिया चंचला देवी, रवि कुमार, मंटू कुमार, अजय साह, विद्यानंद सिंह, रामइकबाल सिंह, सहनाज बेगम, मनोज यादव, पवन दुबे, राज कुमार, उर्मिला देवी, मुन्ना राम, मो सईद, देवमुनी राम सहित कई शामिल हैं.
