बेटा-बेटी एक समान, दहेज प्रथा सबके लिए अपमान

जागरूकता. बाल विवाह व दहेज के खिलाफ आवाज बुलंद कंधे पर बस्ता लेकर, जाओ स्कूल सुबह-सबेरे अधिकारियों व कर्मियों ने दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ लगाये नारे सासाराम सदर : 14 साल की बेटियां है, लगाओ न तुम सात फेरे. कंधे पर बस्ता लेकर, जाओ स्कूल सुबह-सबेरे. बेटा-बेटी एक समान, दहेज प्रथा करे […]

जागरूकता. बाल विवाह व दहेज के खिलाफ आवाज बुलंद

कंधे पर बस्ता लेकर, जाओ स्कूल सुबह-सबेरे
अधिकारियों व कर्मियों ने दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ लगाये नारे
सासाराम सदर : 14 साल की बेटियां है, लगाओ न तुम सात फेरे. कंधे पर बस्ता लेकर, जाओ स्कूल सुबह-सबेरे. बेटा-बेटी एक समान, दहेज प्रथा करे सबका अपमान’ आदि नारे लगाकर जिला कल्याण विभाग ने मंगलावार को बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद किया. विभाग के अधिकारी हों या कर्मचारी सभी ने एक साथ, एक स्वर में नारे लगाकर बाल विवाह व दहेज प्रथा का विरोध किया. रैली के माध्यम से अधिकारी व कर्मियों ने लोगों को इस कुप्रथा के प्रति जागरूक किया.
रैली समाहरणाल परिसर से निकलकर शहर के पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए विभिन्न सड़कों व गलियों का भ्रमण किया. रैली को जिला परियोजना पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार व डीपीएम मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ चलाये जा रहे महाअभियान को सफल करने के लिए कर्मियों द्वारा प्रभातफेरी व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली के माध्यम से लोगों से दहेज न लेने व न देने की अपील की गयी. उन्होंने कहा कि दहेज लेना अपराध है. इसे जड़ से खत्म कर देना चाहिए. इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए. रैली में राजकुमार चौधरी, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजू चौधरी, नंदलाल सहित कई नगर पर्षद के विकास मित्र व सदर प्रखंड के विकास मित्र शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >