युवाओं की पहली पसंद टीवीएस शहर में निकाली गयी बाइक रैली

सासाराम शहर : टीवीएस का शो-रूम खुलते ही युवाओं का टीवीएस का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा है. सोमवार की शाम जीटी रोड स्थित कुंती टीवीएस के शो-रूम से बाइक रैली निकली. इसमें जुपिटर स्कूटी, टीवीएस स्पोर्ट, अपाची टीवीएस स्टार सहित सभी मॉडल की बाइकें शहर के धर्मशाला रोड, गौरक्षणी, पोस्ट ऑफिस चौराहा, काली स्थान, […]

सासाराम शहर : टीवीएस का शो-रूम खुलते ही युवाओं का टीवीएस का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा है. सोमवार की शाम जीटी रोड स्थित कुंती टीवीएस के शो-रूम से बाइक रैली निकली. इसमें जुपिटर स्कूटी, टीवीएस स्पोर्ट, अपाची टीवीएस स्टार सहित सभी मॉडल की बाइकें शहर के धर्मशाला रोड, गौरक्षणी, पोस्ट ऑफिस चौराहा, काली स्थान, फजलगंज, बेदा होते हुए शो-रूम आकर समाप्त हो गया.
रैली में युवाओं व लड़कियों सहित सभी वर्गों का जबरदस्त समर्थन मिला. टीवीएस के प्रोपराइटर रवि कुमार ने बताया कि रैली निकालने का मकसद युवाओं सहित सभी वर्गों में टीवीएस की सभी मॉडलों का प्रदर्शन करना था. साथ ही लोगों को ऑन द स्पॉट बाइक की खुबियों की जानकारी भी देना मुख्य मकसद था.
उन्होंने बताया कि इसी वर्ष 14 जुलाई की कुंती टीवीएस का नया शो-रूम खुला है और खुलते के साथ ही लगभग दो महीने में सात सौ गाड़ियां बिक चुकी है. जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि टीवीएस की बाइक की खूबसूरत मॉडल सहित खूबियां लोगों को आकर्षित कर रही है. उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल में लगभग एक हजार बाइक बेचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. बाइक रैली में मनीष कुमार, रवि कुमार आदि सहित दर्जनों कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >