दरिहट में दुर्घटना को दावत दे रहा सड़क पर फैला बालू

अशोक कुमार जैन उच्च विद्यालय के पास की स्थिति अकोढ़ीगोला : अशोक कुमार जैन उच्च विद्यालय, दरिहट के समीप मुख्य सड़क के किनारे लगा बालू का ढेर दुर्घटना काे दावत दे रहा है. बालू सड़क पर फैल गया है. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रहा है. सड़क पर बालू से फिसलन हो गयी […]

अशोक कुमार जैन उच्च विद्यालय के पास की स्थिति
अकोढ़ीगोला : अशोक कुमार जैन उच्च विद्यालय, दरिहट के समीप मुख्य सड़क के किनारे लगा बालू का ढेर दुर्घटना काे दावत दे रहा है. बालू सड़क पर फैल गया है. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रहा है. सड़क पर बालू से फिसलन हो गयी है. बड़े वाहन तो सड़क पर सरपट दौड़ रही है, लेकिन दो पहिया वाहनों को खासा परेशान कर रहा है. अक्सर दो पहिया वाहनों के चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे है.
रात में सड़क पर फैला बालू चालकों नजर नहीं आता है जिसके कारण वह फिसलन के शिकार हो जाते है. छोटी-छोटी कई घटनाएं हो चुकी है, लेकिन अब तक सड़क से बालू पड़ा है. बालू को सड़क पर रखे हुए एक सप्ताह बीत चुका है. अब तक बालू हटावाने की जहमत कोई भी अधिकारी नहीं उठा रहे है. लगता है कि किसी बड़े हादसे के इंतजार में हो. गौरतलब है कि दरिहट सोन नद के तट पर आदित्या मल्टीकॉम बालू संवेदक द्वारा बालू का स्टॉक किया गया है.
खनन विभाग के आदेश के बाद बालू का उठाव किया जा रहा था. सोन नद के तट तक रास्ता खराब होने के कारण बालू उठाव के लिए ट्रकों को ले जाना संभव नहीं होने के कारण संवेदक ट्रैक्टरों से बालू निकाल कर सड़क पर डंप कर ट्रकों पर लादते थे. इस दौरान सड़कों पर बालू की ढेर लग गयी. इसके बाद डीएम के निर्देश के बाद खनन विभाग ने बालू के उठाव पर रोक लगा दी है. इसके कारण सड़क पर बालू पड़ा रह गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >