राजपुर : हबबुपुर निवासी छात्र अमित सिंह की विगत शनिवार की रात हुई हत्या के मामले में पिता संजय सिंह ने बघैला थाना क्षेत्र के सियांवक निवासी अपने साढू समेत चार लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है.
मामले में थानाध्यक्ष शंभु कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मौसा मुन्ना सिंह, उसके पुत्र रघुनंदन कुमार, नागा सिंह, पत्नी मिरा देवी उर्फ निरा व गांव के सरपंच नीलम देवी के पति संतोष सिंह समेत चार अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुआ है. मामले में तेजी से जांच जारी है. उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों में प्रेम संबंध से भी इंकार नहीं किया जा सकता. प्रारंभिक जांच में शक की सूई लड़की को ले हत्या करने की तरफ भी घुमती हुई नजर आती है.
प्रेम प्रसंग सियांवक के अगल बगल का गांव भी हो सकता है. लेकिन, जब तक नागा सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती स्पष्ट रूप से कुछ कहना जल्दबाजी होगी. हत्या कांड में आरोपित मृतक की मौसी मीरा देवी, पुत्र रघुनंदन कुमार व सरपंच पति संतोष सिंह को रविवार की रात में ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था. जिन्हे मंगलवार को जेल भेज दिया गया.
