स्वतंत्रता दिवस की परेड का जवानों ने किया पूर्वाभ्यास

सासाराम सदर : स्वतंत्रता दिवस के तैयारी को लेकर गुरुवार को पांच प्लाटून के जवान शहर के फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया. इसमें बीएमपी, सैप, दो डीएपी सहित होमगार्ड के जवान शामिल थे. जवानों ने परेड, झांकियां से लेकर झंडातोलन कार्यक्रम की तैयारी की पूर्वाभ्यास किया. जवानों ने राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत सहित झंडे […]

सासाराम सदर : स्वतंत्रता दिवस के तैयारी को लेकर गुरुवार को पांच प्लाटून के जवान शहर के फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया. इसमें बीएमपी, सैप, दो डीएपी सहित होमगार्ड के जवान शामिल थे. जवानों ने परेड, झांकियां से लेकर झंडातोलन कार्यक्रम की तैयारी की पूर्वाभ्यास किया. जवानों ने राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत सहित झंडे की सलामी देने का रिहर्सल किया.
साथ ही झंडातोलन स्थल पर साफ-सफाइ सहित अन्य कार्यविधी की तैयारी की गयी. स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले के विभिन्न संस्थाओं, स्कूलों में भी पूर्वाभ्यास किया गया जा रहा है. शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राएं ने स्वतंत्रता कार्यक्रम की तैयारी करने लगे है. अपने अपने स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने गीत, स्पीच, नाटक, डांस, झांकी आदि की तैयारी कर रही है.
इधर, स्वतंत्रता दिवस के तैयारी के लिए डीडीसी हाशिम खां ने नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया. इस बार जिले में स्वच्छता अभियान को स्वतंत्रता दिवस को समर्पित किया गया है. जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >