बच्चों ने झांकी निकाल शहादत की दी जानकारी

चेनारी. जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी विद्यालयों में बच्चों द्वारा झांकी निकाली गयी. प्रखंड के बनौली पंचायत के मध्य विद्यालय मलहर में झांकी का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया. झांकी के माध्यम से यह प्रस्तुत किया गया कि यह देश को आजाद करने में कितने जवान शहीद हुए है. शहीदों की शहादत के […]

चेनारी. जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी विद्यालयों में बच्चों द्वारा झांकी निकाली गयी. प्रखंड के बनौली पंचायत के मध्य विद्यालय मलहर में झांकी का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया. झांकी के माध्यम से यह प्रस्तुत किया गया कि यह देश को आजाद करने में कितने जवान शहीद हुए है. शहीदों की शहादत के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी.
स्कूली बच्चों द्वारा गांधी जी व सुभाष चंद्र बोस का वेश धारण कर झांकी प्रस्तुत की गयी. झांकी प्रारंभिक विद्यालय से शुरू किया गया, जो मलहर गांव होते हुए कणपुरा गांव तक गया. इस दौरान बनौली पंचायत के नोडल पदाधिकारी वीणा कुमार, सहायक नोडल उपेंद्र गुप्ता, आगंनबाड़ी पर्यवेक्षक पूनम कुमारी व किरण कुमारी, पंचायत के मुखिया आशा देवी आदि मौजूद थे. इस दौरान बीडीओ सभी केंद्रों पर पहुंच कर झांकी का निरीक्षण भी किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >