पारदर्शिता के साथ काम करें कर्मचारी

स्टेट हेल्थ सोसाइटी के असिस्टेंट ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण सासाराम सदर : स्टेट हेल्थ सोसाइटी मदर चाइल्ड के असिस्टेंट शेखवाही अली ने बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अस्पताल में एएनसी की जांच की. साथ ही ओपीडीविभाग के हर वार्ड में पहुंच कर कार्यविधि […]

स्टेट हेल्थ सोसाइटी के असिस्टेंट ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
सासाराम सदर : स्टेट हेल्थ सोसाइटी मदर चाइल्ड के असिस्टेंट शेखवाही अली ने बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अस्पताल में एएनसी की जांच की. साथ ही ओपीडीविभाग के हर वार्ड में पहुंच कर कार्यविधि का जायजा लिया.
उन्होंने चिकित्सक सहित कर्मियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी और पारदर्शिता के साथ काम करने की नसीहत दी. असिस्टेंट ने ओपीडी के दवा काउंटर में पहुंच अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजनाओं की स्थिति का निरीक्षण किया गया. इसमें कार्य सामान्य रूप से तेजी लाने की जरूरत है. मौके पर अस्पताल प्रबंधक राजेश कुमार राणा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >