स्नातक स्तरीय प्रोन्नति में शिक्षा विभाग की मनमानी पर शिक्षकों ने जताया रोष

नोखा : जिला स्नातक स्तरीय शिक्षक प्रोन्नति को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है. मामला तूल पकड़ने लगा है. गौरतलब है प्रोन्नति का मामला पिछले वर्ष उच्च न्यायालय ने अवमानना पर सख्त निर्देश देते हुए कहा था की शिक्षकों की प्राेन्नति को जल्द से जल्द पूरा करके कोर्ट को सूचित किया जाये. इस आदेश के बाद […]

नोखा : जिला स्नातक स्तरीय शिक्षक प्रोन्नति को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है. मामला तूल पकड़ने लगा है. गौरतलब है प्रोन्नति का मामला पिछले वर्ष उच्च न्यायालय ने अवमानना पर सख्त निर्देश देते हुए कहा था की शिक्षकों की प्राेन्नति को जल्द से जल्द पूरा करके कोर्ट को सूचित किया जाये.
इस आदेश के बाद रोहतास के शिक्षा विभाग के कार्यालय में सभी स्नातक स्तरीय शिक्षकों का आवेदन सहित सेवा पुस्तिका की मांग की गयी. लगभग 325 शिक्षकों ने इस पक्ष में आवेदन व सेवा पुस्तिका जमा किया. लेकिन, शिक्षा विभाग के स्थापना की बैठक में इसमें सिर्फ 229 शिक्षकों का ही प्रोन्नति की लिस्ट जारी की गयी. स्नातक स्तरीय प्रोन्नति में लगभग सीट 450 रहने के बाद भी महज 229 शिक्षकों की सूची प्रकाशन से एक बार फिर प्रोन्नति का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है.
इस संबंध में शिक्षक ओमप्रकाश चौधरी, प्रमोद कुमार, श्यामजी सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने कहा है कि जिला रिक्ति 450 के करीब है, लेकिन महज 229 शिक्षकों की ही सूची प्रकाशित की गयी है. जबकि, हाइकोर्ट द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं जारी किया गया है. सिर्फ 229 शिक्षकों की ही प्रोन्नति करना है. जबकि, इस प्रोन्नति में 1994 व 1999 बैच के शिक्षक शामिल हैं, जो की प्रोन्नति का हर मानक का पालन भी कर रहे है. इस मामले में हम लोगों ने इसकी सूचना भी डीइओ को दे दी है. लेकिन इस पर कोई विचार नहीं किया गया.
इस सूची में हेरा फेरी भी की गयी है. अगर हमलोगों का प्रोन्नति बाद में की जाती है. हम लोग जूनियर हो जायेंगे. जबकि, दोनों का सेशन एक है. शिक्षा विभाग ने इस मामले में कोर्ट के आदेश की अनदेखी की है. कागजता को अपूर्ण दिखा कर पोन्नति नहीं दी गयी क्रमांक 263 पर रहे परवेज अख्तर के आगे व उनके नीचे क्रमांक 264, 65, 66 को प्रोन्नति दी गयी है. परवेज अख्तर ने बताया कि पूरी कागजता को जमा कर रिसिविग भी रखा है. इस संबंध में डीपीओ देवेश चौधरी ने बताया कि न्यायालय का आदेश नहीं देखे है.
परवेज अख्तर के मामले में कागजता देखने के बाद ही कुछ कह सकते है. डीइओ महेंद्र पोद्दार ने कहा कि सभी शिक्षकों को प्रोन्नति दी जायेगी. लेकिन, अगले बैठक में छूटे शिक्षकों को भी प्रोन्नति मिलेगी. अभी न्यायालय द्वारा अवमानना के आदेश को पालन करते हुए 229 शिक्षकों काे प्रोन्नति दी गयी है. बहुत जल्द ही बचे शिक्षको को भी प्रोन्नति दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >