जीजा ने साले की गरदन पर चाकू से किया वार

कोर्ट में बहन-बहनोई के बीच चल रहा तलाक का केस सासाराम नगर : सदर अस्पताल गेट के समीप जीजा ने अपने सगे साले के गरदन पर चाकू से वार कर दिया. इसमें साला घायल हो गया. जानकारी के अनुसार शहर के दलेलगंज निवासी अरुण कुमार गोंड की शादी लखनुसराय मुहल्ला निवासी रवि कुमार गोंड की […]

कोर्ट में बहन-बहनोई के बीच चल रहा तलाक का केस
सासाराम नगर : सदर अस्पताल गेट के समीप जीजा ने अपने सगे साले के गरदन पर चाकू से वार कर दिया. इसमें साला घायल हो गया. जानकारी के अनुसार शहर के दलेलगंज निवासी अरुण कुमार गोंड की शादी लखनुसराय मुहल्ला निवासी रवि कुमार गोंड की बहन सुषमा से वर्ष 2013 में शादी हुई थी.
आपसी रिश्ते में कड़वाहट के बाद पति-पत्नी के बीच न्यायालय में तलाक का मामला चल रहा है. मंगलवार को केस की तारिख थी. दोनों भाई बहन रौजा रोड होते न्यायालय आ रहे थे. तभी घात लगाया बहनोई ने हमला कर दिया. हमले के बाद लोगों से घिरता देख भाग निकला. नगर थानाध्यक्ष दयानंद शर्मा ने बताया कि साले को मामूली चोट है. दोनों पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला चल रहा है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >