नोखा : किसानों व बैंक से ऋण लेकर फरार चल रहे राइस मिल मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि थाना कांड संख्या 105/17 में कई किसानों से धान लेकर उसका भुगतान चेक द्वारा किया गया. किसानों का चेक बउंस कर गया. इसमें प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. बाउंस हो जाने के बाद किसानों प्राथमिकी दर्ज करायी है.
वहीं बैंक ऑफ इंडिया से जेनेरेटर खरीद के लिए 34 लाख का रुपये लेकर व फाइनेंसर से भी पैसा लेकर जेनेरेटर को बदल कर दूसरा जेनेरेटर देने पर प्राथमिकी बैंक के शाखा प्रबंधक करायी थी. इस मामले में मां दुर्गा शक्ति एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मनीष कुमार रंजन को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी स्टेशन रोड स्थित मील से की गयी है.
चेक बाउंस की प्राथमिकी दर्ज किसान ने करायी थी. थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया श्रीखिंडा गांव के कल्याण सिंह ने पांच लाख व सुदामा साह ने नौ लाख का बैंक ऑफ इंडिया के शाखा नोखा से 34 लाख का जेनेरेटर खरीद की जालसाजी करने की प्राथमिकी शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने दर्ज कराई थी वही बैक का 2 करोड का कर्ज की नीलामी भी निकली गई है.
इसके अलावा दर्जनों कई दर्जनों किसानों का बकाया है़ हालांकि, इसमें प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. किसानों व बैंक से गबन के आरोप में स्टेशन रोड से संझौली थाना क्षेत्र के अमेठी गांव निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया .
