सासाराम में निर्माण के दौरान आरओबी का सपोर्ट गिरने से दो मजदूरों की मौत, पांच घायल

सासाराम : स्थानीय गोरक्षणी मोहल्ला स्थित निमार्णाधीन रेलवे ओवरब्रिज का सपोर्ट गिर जाने से काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गयी. वहीं, करीब पांच मजदूर घायल हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक, आरा-सासाराम मुख्य सड़क पर गौरक्षणी मोहल्ला स्थित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. आज भी निर्माणकार्य चल रहा था. […]

सासाराम : स्थानीय गोरक्षणी मोहल्ला स्थित निमार्णाधीन रेलवे ओवरब्रिज का सपोर्ट गिर जाने से काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गयी. वहीं, करीब पांच मजदूर घायल हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक, आरा-सासाराम मुख्य सड़क पर गौरक्षणी मोहल्ला स्थित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. आज भी निर्माणकार्य चल रहा था. इसी दौरान अचानक उत्तर दिशा का सपोर्ट धंस गया. इससे मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी. जबकि, एक अन्य मजदूर अब भी मलबे में दबा हुआ है.
घटना के बाद रेलवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गयी है. वहीं, गया-मुगलसराय रेलखंड पर परिचालन को बंद करा दिया गया है. वहीं दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग पहुंच गये. दो लोगों की मौत की सूचना पर लोग आक्रोशित हो सड़क जाम भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >