आजीविका मिशन के तहत फुटपाथी दुकानदारों को मिला पहचानपत्र

सासाराम सदर : शहर के सड़क के किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले 89 दुकानदारों को सोमवार को नगर पर्षद में शिविर आयोजित कर पहचान पत्र वितरित किया गया. जीवन संरक्षण एवं विनिमय के तहत दिन दयाल अंतोदय योजना के तहत शहरी फुटपाथी दुकानों की आजीविका देने के तहत नगर पर्षद के उप मुख्य पर्षद […]

सासाराम सदर : शहर के सड़क के किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले 89 दुकानदारों को सोमवार को नगर पर्षद में शिविर आयोजित कर पहचान पत्र वितरित किया गया.

जीवन संरक्षण एवं विनिमय के तहत दिन दयाल अंतोदय योजना के तहत शहरी फुटपाथी दुकानों की आजीविका देने के तहत नगर पर्षद के उप मुख्य पर्षद विजय कुमार महतो व कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें पहचान पत्र प्रदान किया. इस संबंध में सिटी मिशन मैनेजर कुसुम कौर ने बताया कि पहचान पत्र के लिए चिह्नित फुटपाथी दुकानदारों को पावती रसीद और आधार कार्ड यथा शीघ्र जमा करने का निर्देश दिया गया.
प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को पहचान पत्र कैंप लगा कर दिया गया. मौके पर वार्ड पार्षद राहुल राज, सुनीता देवी, शैलेश कुमार व रवींद्र कुमार, सिपाही सिंह, रवि कुमार, रामेश्वर सिंह, जितेंद्र कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >