दूसरे दिन भी ठप रहा सरकारी काम-काज

कर्मचारियों ने भरी हुंकार मांगें पूरी नहीं हुईं, तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल सासाराम सदर : कर्मचारियों के दूसरे भी दिन हड़ताल पर रहने के कारण सरकारी कार्यालयों में काम ठप रहा. इससे लोगों को संबंधित कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग संबंधित कामों के लिए भटकते रहे. जिस कार्यालय में पहुंचते तो […]

कर्मचारियों ने भरी हुंकार मांगें पूरी नहीं हुईं, तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
सासाराम सदर : कर्मचारियों के दूसरे भी दिन हड़ताल पर रहने के कारण सरकारी कार्यालयों में काम ठप रहा. इससे लोगों को संबंधित कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग संबंधित कामों के लिए भटकते रहे. जिस कार्यालय में पहुंचते तो सिर्फ खाली पड़ी कुरसियां दिखायी पड़ती, तो कहीं कार्यालय के दरवाजे पर ताला लटका दिखायी देता.
प्रखंड स्तर के सरकारी कार्यालय से लेकर जिलास्तर के कार्यालय तक यही हाल रहा. लोग काम के लिए संबंधित विभागों में जाते व कार्यालयों पसरा सन्नाटा व दरवाजे पर ताला लटका देख हैरत में पड़ जाते. लोग मजबूर व मायूस होकर बिना कराये अपने घर की लौट जाते. कलेक्ट्रेट, अनुमंडल, सदर प्रखंड सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में काम काम ठप रहा.
मरीजों की हालत पर आफत: कर्मचारियों के दूसरे दिन भी हड़ताल से सबसे ज्यादा प्रभाव सदर अस्पताल में पहुंचे मरीजों को हुआ. कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से सदर अस्पताल के ओपीडी विभाग दूसरे दिन भी बंद रहा. जिससे मरीजों को इलाज के लिए काफी परेशानियों का समना करना पड़ा. मरीजों को बिना इलाज करवाये ही वापस घर लौटना पड़ा. गरीब तबके के परिवार के मरीज पैसे की अभाव में निजी अस्पताल को छोड़ कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचते है.
लेकिन, यहां भी अस्पताल में इलाज नहीं होना उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं. कर्मचारियों के हड़ताल से सदर अस्पताल के ओपीडी बंद रहने से गरीब मरीजों की हालत पर आफत हो गयी है.
हो सकती है अनिश्चित हड़ताल: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल किये सरकारी कर्मचारियों ने एक स्वर में हुंकार भरा हैं. उन लोगों ने बताया कि यदि सरकार हमारी मांगे को पूरा नहीं करती हैं, तो आंदोलन तेज करते हुए अनिश्चित हड़ताल किया जायेगा. अपनी मांगों को लेकर किसी भी प्रकार के समझौता नहीं होगा. मांगें पूरी हुई जो सही, अन्यथा होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल.
मौके पर महासंघ के जिला मंत्री मनोज कुमार, महासंघ गोपगुट के जिला मंत्री ललन सिंह व महासंघ बेएसा के अध्यक्ष मुकेश कुमार, जल छाजन संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, आगंनबाड़ी पर्यवेक्षिका, सईद आलम, उदय शंकर तिवारी, जितेंद्र कुमार, सरोज कुमार, रामेश्वर सिंह, रंजन कुमार, नरेंद्र कुमार, अरुण कुमार सिंह, रविशंकर तिवारी, मनजीत कुमार, आकाश कुमार, शिवपुजन साह, दीपक कुमार, रितेश कुमार, प्रियंका कुमारी, ज्योति, कंचन, प्रीति, सुनीता, प्रेम प्रकाश, पंकज, अखिलेश्वर, आदिल, मनोज, सुधा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >