सासाराम शहर : नारायण वाइन वल्ड हर्ट इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में मंगलवार को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में वरीय नागरिकों के हृदय संबंधी रोगों की जांच की गयी. रोहतास सहित कैमूर व औरंगाबाद के भी वरीय नागरिकों ने शिविर में अपने रोगों की जांच करायी.
कैंप में इसीजी, हेमोग्लोबिन, ब्लड सुगर आदि की जांच नि:शुल्क की गयी. सासाराम व डिहरी से रोगियों को आने-जाने के लिए नि:शुल्क वाहन की व्यवस्था भी की गयी थी. शिविर के उपरांत डिहरी वरीय नागरिक संघ के एमएमपी सिन्हा ने संस्थान द्वारा वरीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं देने पर आभार व्यक्त किया. एनएमसीएच के जनसंपर्क पदाधिकारी ने भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ गिरीश मिश्र, डॉ नरेंद्र यादव, डॉ अभिषेक कामेंद्र आदि ने अपना सहयोग दिया.
