मधेपुरा के ग्रामीण बैंक में लूट, दिनदहाड़े छह हथियारबंद अपरधियों ने लूटे 9 लाख रुपये

ग्रामीण बैंक से दिनदहाड़े 5 मिनट में 6 हथियारबंद अपराधियों ने 9 लाख 25 हजार 741 रुपये की लूट कर चलते बने.

मधेपुरा. मधेपुरा में ग्रामीण बैंक के कुमारखंड शाखा में 6 हथियारबंद अपरधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. ग्रामीण बैंक से दिनदहाड़े 5 मिनट में 6 हथियारबंद अपराधियों ने 9 लाख 25 हजार 741 रुपये की लूट कर चलते बने. घटना के बाद से सभी बैंककर्मी सहमे हुए हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी गई है.

मामला मधेपुरा से जुड़ा है जहां सदर अनुमंडल के कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित यूबीजीबी बैंक (उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक) का है. जहां गुरुवार को डकैतों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. बताया जाता है कि दिन के करीब 11 बज कर 35 मिनट पर तीन अपाचे बाइक पर 6 हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.

बता दें अपराधियों ने बैंक में घुसकर हथियार दिखाते हुए 9 लाख 25 हजार रुपए लूटे. वहीं वारदात को अंजाम देने के दौरान शाखा प्रबंधक का बैग और मोबाइल फोन भी साथ ले लिया. शाखा प्रबंधक चंदन ठाकुर ने बताया कि हथियारबंद अपराधी लगातार गोली मार देने की धमकी दे रहे थे. अपराधियों ने हथियार के बल पर दराज और लॉकर से करीब 9 लाख 25 हजार रुपये ले लिए. सभी अपराधियों ने मफलर और मास्क से चेहरा को ढंका हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >