Road accident in Bagaha: बोलेरो व ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल, दो की मौत

बिहार के बगहा-वाल्मीकिनगर (एनएच 727) मुख्य सड़क मार्ग में शुक्रवार की अहले सुबह नयागांव-रामपुर के समीप तेज गति से आ रहा एक बोलेरो यात्रियों से भारी ऑटो में जोरदार टक्कर हो गया है.

बिहार के बगहा-वाल्मीकिनगर (एनएच 727) मुख्य सड़क मार्ग में शुक्रवार की अहले सुबह नयागांव-रामपुर के समीप तेज गति से आ रहा एक बोलेरो यात्रियों से भारी ऑटो में जोरदार टक्कर मार फरार हो गया. जिस दौरान ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. वहीं घायल एक महिला ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. जबकि एक व्यक्ति की बेतिया रेफर के दौरान रास्ते में ही लौरिया के समीप मौत हो गयी. ऑटो में सवार सभी यात्री मौनी अमावस्या स्नान को लेकर वाल्मीकिनगर स्थित त्रिवेणी संगम जा रहे थे कि अचानक बोलेरो एवं ऑटो में जोरदार टक्कर हो गयी. देखिए वीडियो…

Also Read: Bihar Breaking News Live: बक्सर में सड़क दुघर्टना में दो की मौत, एक रेफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >